पथरगामा: प्रखंड के महेशलिट्टी ग्राम में दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता गुरुवार की संध्या पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। फाइनल मुकाबला सरैया पथरगामा की टीम और हुंडरू महागामा की टीम के बीच खेला गया। किसी भी टीम ने मैदानी गोल नहीं कर सकी। अन्ततः पेनाल्टी शूट के द्वारा निर्णय लिया गया। जिसमें सरैया टीम विजेता बना। विजेता टीम को प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व जिप सदस्य सियाराम भगत के हाथों 10001 रू नगद देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं उपविजेता टीम हुंडरू महागामा को पूर्व मुखिया पति रामचन्द्र टुडु के हाथों 7001 रु नगद देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहे मेंडिकल कॉलेज परस्पानी टीम को उपमुखिया संतोष पंडित के हाथों 2500 रु नगद और चौथे स्थान पर रहे बीसीसी गोड्डा टीम को कोंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो के हाथों 2000रु नगद देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में रेफरी पंचू ठाकुर, प्रदीप मुर्मू और अमन महतो थे। प्रतियोगिता का आयोजन बाबा स्पोर्टिंग क्लब महेसलिट्टी ने किया था। मौक़े पर शंकर महतो, हरि महतो सहित अन्य थे।