– संताल परगना संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय समिति का किया विस्तार
गोड्डा: गैर राजनीतिक संगठन संताल परगना संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जवाहर लाल यादव ने संगठन का विस्तार करते हुए रांची के लाला सौरभ वर्मा को केंद्रीय समिति का उपाध्यक्ष एवं गोड्डा के प्रफुल्ल कुमार को केंद्रीय समिति का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।
संगठन के केंद्रीय समिति के अध्यक्ष श्री यादव के अनुसार, संताल परगना संघर्ष मोर्चा संपूर्ण झारखंड में अपराध, भ्रष्टाचार, जुल्म, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ 2015 से ही कार्यरत सामाजिक संगठन है। श्री वर्मा एवं श्री कुमार को क्रमशः उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष नियुक्त करते हुए केंद्रीय समिति के अध्यक्ष जवाहर लाल यादव ने उम्मीद जताई है कि आप लोग संगठन को जन जन तक पहुंचाने में महती भूमिका निभाएंगे।