लातेहार : आज उपायुक्त गरिमा सिंह की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, गव्य एवं मत्स्य विभाग की गतिविधियों हेतु Scale of Finance के निर्धारण हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समिति DLTC (District Level Technical Committee की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश सिंह के द्वारा जिला पशुपालन पदाधिकारी, लातेहार, जिला मत्स्य पदाधिकारी, लातेहार, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, लातेहार, कृषि विज्ञान केन्द्र, बालुमाथ, लातेहार द्वारा तैयार किये गये Scale of Finance से समिति के सभी सदस्यों को अवगत कराया गया। साथ ही बताया गया कि Scale of Finance के निर्धारण का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि, पशुपालन, गव्य तथा मत्स्य कार्य हेतु ऋण उपलब्ध कराने में ऋण की अधिसीमा निर्धारित करना है।
बैठक में यह बताया गया कि कृषि, पशुपालन, गव्य तथा मत्स्य की गतिविधियाँ हेतु Scale of Finance को विगत वर्ष के आधार पर तथा वर्तमान स्थिति को लागत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। विचार-विमर्श उपरान्त सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से वर्ष 2024-25 के लिए कृषि, पशुपालन, गव्य एवं मत्स्य गतिविधियों हेतु निम्नवत Scale of Finance निर्धारित किया गया।
वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु कृषि, पशुपालन, गव्य तथा मत्स्य की गतिविधियों हेतु निर्धारित Scale of Finance के अनुरूप सभी बैंकर्स जिले के किसानों को वित्त पोषण एवं किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया, ताकि अधिक से अधिक किसानों को कृषि एवं संबंधित क्षेत्र में लाभान्वित किया जा सके।
बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।