महुआडांड़ : महुआडांड़ प्रखंड स्थित शराब दुकानों पर अनुमंडल पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बरती जा रही अनियमितता को देखते हुए उपस्थित कर्मियों को फटकार लगाते हुए कड़े निर्देश दिए। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्री सिंह ने बताया की लोकसभा चुनाव को देखते हुए अपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए यह जरूरी है की किसी भी प्रकार की शराब अवैध बिक्री ना हो रही हो जिसके लिए यह औचक निरीक्षण किया गया।
हालांकि जांच में कई सामान्य चीज़ों पर भी अनियमितता बरती जा रही है, जैसे रेट चार्ट उपलब्ध नहीं था। स्टॉक रजिस्टर भी मेंटेन करके नहीं रखा गया है। जिस पर इन सभी चीजों को सही करने का कड़ा निर्देश दिया गया है।