हरिहरगंज/पलामू। लोकसभा आम चुनाव के तीसरे चरण की मतदान 13 को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
इसे लेकर गुरुवार को हरिहरगंज थाना के पथरा पुलिस पीकेट के सुदूरवर्ती क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गावों और संदिग्ध जगहों पर डॉग स्क्वायड टीम के साथ सर्च अभियान चलाया गया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती, पथरा, ढकचा, सलैया, पचमो,रबदी आदि कई गांवों और पुल, पुलिया सहित संदिग्ध स्थलों पर सर्च अभियान चलाया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र में पड़ने वाले कई बूथ केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने बताया कि सर्च अभियान में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नही पाया गया। खबर लिखे जाने तक अभियान के दौरान किसी तरह का कोई संदिग्ध वस्तुओं की बरामदगी नहीं हुई। सर्च अभियान में पथरा ओपी के मंटू कुमार, सीआरपीएफ जी/190 बटालियन के सहायक कमांडेड विकास कुमार सहित सीआरपीएफ तथा पुलिस बल के कई जवान शामिल थे।