रामगोपाल जेना
चाईबासा : जिला भाजपा पार्टी कार्यालय में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की नैतृत्व में सरकार ने सफ़लतापूर्वक 7 वर्ष पूरे होने पर भाजपा संगठन द्वारा सेवा ही संगठन का कार्यक्रम के निमित्त भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम के बैनर तले ब्लड डोनेशन कैंप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेबी तुबिद जी (सरायकेला खरसावां,संगठन प्रभारी) एवं मोहम्मद बारिक ( प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा), वरिष्ठ नेता चुमबुरु चतोम्बा जी,सतीश पुरी जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा दुर्गावती बोईपाई जी,विनीता दोराईबुरु (ज़िला मंत्री ,युवा मोर्चा), सदर प्रखंड महिला मोर्चा अध्यक्षा रोएबरी पूर्ति जी, आलोक झा जी (ज़िला उपाध्यक्ष,युवा मोर्चा),भीम तिरिया जी, सचिन पूर्ती जी (कार्यालय प्रभारी)और कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।