सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत जिलिंगबुरु गांव के तालाब में नहाने गए एक सात वर्षीय बच्चे की तालाब के पानी में डूबने से मौत हो गई।
उक्त दुखद घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिलिंगबुरु गांव के महादीप बोदरा का बेटा सात वर्षीय संजय बोदरा घर में बिना किसी को बताए अपने दोस्तो के साथ गांव के तालाब में नहाने गया था। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। तालाब में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया जिसके कारण डूब जाने से उसकी दुखद मौत हो गई।
बताया जाता है कि उसे डूबता देख उसके साथ गए उसके दोस्त वहां से डर कर भाग गए। उन्होंने डर कर घर वालों को भी इस घटना की जानकारी नहीं दी। घटना के कुछ देर बाद जब संजय के परिजनों ने उसकी खोज करने लगे तब उन्हे बच्चे के तालाब में नहाने जाने का पता चला।
तालाब में जाकर काफी खोज बीन कर पानी में डूबे मृत बच्चे को बाहर निकाला गया। उसे तत्काल लेकर परिजन सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचे। चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित किया। इस दुखद घटना से जहां मृतक बच्चे के परिजनों सहित गांव में भी शोक की लहर है।