आदित्यपुर-गम्हरिया: सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी ने दूसरे दिन रविवार को भी सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया।
आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र के दौरे के क्रम महा गठबंधन दल के नेताओं ने जोबा माझी का स्वागत करते हुए अपने क्षेत्र से भारी बढ़त दिलाने का संकल्प लिया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। अपने संबोधन में प्रत्याशी जोबा माझी ने कहा पूर्व के जनप्रतिनिधि ने गम्हरिया, आदित्यपुर क्षेत्र की उपेक्षा की थी।
यहां के लोगों को सांसद का अपेक्षित साथ नहीं मिला, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि आपकी एक-एक समस्याओं का समाधान होगा। दिल्ली में आम जनता की आवाज बनकर सिंहभूम को विकास के पथ पर ले जाएंगे।
जनसंपर्क के दौरान आदित्यपुर में प्रत्याशी जोबा माझी कांग्रेस और राजद कार्यालय पहुंच कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने सहयोगी दलों से कहा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए मतदान के दिन बूथों में डटे रहे। जनसंपर्क अभियान में उनके साथ गठबंधन दल के नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।