रामगोपाल जेना
चक्रधरपूर: पुलिस अधीक्षक के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् मेघावी एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के ऑनलाईन पठन पाठन एवं सामाज में डिजिटल असामनता को दूर करने के उद्देश्य से चक्रधरपुर पुलिस अनुमण्डल, थाना उपकरण बैंक में जमा स्मार्ट फोन का वितरण चक्रधरपुर थाना प्रागण में किया गया। इस कार्यक्रम में चक्रधरपुर थाना, टोकलो थाना, कराईकेला थाना, टेबो थाना, बन्दगाँव थाना के कुल 55 मेधावी एवं जरूरतमंद छात्र छात्राओं के बीच नया स्मार्ट मोबाइल फोन का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा झारखण्ड अधिविद्य परिषद् द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा सत्र 2021 में अच्छे अंको के साथ उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं उनके अभिभावकों को धोती- गमछा छाता देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मानकी मुण्डा संघ कोल्हान पोड़ाहाट केन्द्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा सामाड के नेतृत्व में उपस्थित थाना क्षेत्र के सभी ग्रामीण मानकी, मुण्डा को भी पुलिस अधीक्षक प० सिंहभूम, चाईबासा द्वारा सम्मानित किया गया।
• कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं, उनके अभिभावक एवं थाना क्षेत्र के सभी मानकी, मुण्डा, को पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा, के अलावा अनुमण्डल पदाधिकारी चक्रधरपुर अभिजीत सिन्हा, डी०एफ०ओ० नितीश कुमार एवं सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर नाथू सिंह मीना द्वारा संबोधित करते हुए छात्र छात्राओं को बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शीत किए।