सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत नारायणपुर गांव के 45 वर्षीय कर्मु सरदार ने अपने घर पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर शुक्रवार की रात आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी अनुसार वह गांव के ईट भट्टा में मजदूरी का काम करता था। परिवारजनों के अनुसार विगत कुछ दिनों से उसके व्यवहार में परिवर्तन था। अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी सहित परिवार के सदस्यों के साथ बेवजह गाली गलौज करता था। सन्ध्या समय अक्सर अपने को घर में बंद कर तेज आवाज में टीवी देखता था। बीती रात भी ऐसा ही कुछ हुआ, कर्मु सरदार अपने को कमरे में बंद कर लिया था। उसके छोटे बेटे ने सबसे पहले उसके पिता को कमरे में रस्सी के सहारे झुलते हुए देखा। सरायकेला पुलिस को घटना की सूचना दी गई। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन जारी है।