रामगढ़। भाजयुमो रामगढ़ नगर की ओर से सेवा में लगे सभी सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के बीच चाय , बिस्कुट और पानी का वितरण किया गया। नगर अध्यक्ष तरुण कुमार साव के नेतृत्व में वितरण किया गया। मुख्य रूप से युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर , खेल एवं कला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजिका कीर्ति गौरव , युवा मोर्चा रामगढ़ नगर मंडल महा मंत्री अमित ठाकुर , सुदीप मिश्रा , उपाध्यक्ष विक्रांत मोहन, मंत्री आकाश गुप्ता, अभिषेक पासवान, आईटी सेल प्रभारी शशि शेखर , सुमित अग्रवाल, विनोद साव, शाहिल कुमार , रवि कुमार, उपस्थित थे। कोरोना काल में पूरी तन्मयता के साथ जनता सेवा में लगे पुलिस कर्मियों की सहभागिता अतुल्यनीय है, यह देखते हुए युवा मोर्चा की तरफ से सेवा भाव से सभी के बीच सम्मान हेतु ये कार्यक्रम आयोजित किया गया। और आगे भी फ्रंट लाइन वॉरियर के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा ऐसा सेवा करता रहेगा।