पाकुड़ से मुकेश जायसवाल की रिपोर्ट
पाकुड़ः पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में हुई वृद्धि के विरोध में जेएमएम जिला कमेटी के अहवान पर कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में शहर के पुराना अस्पताल के समीप धरना प्रदर्शन किया ।वहीं धरना के दौरान कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया।उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये
जिला अध्यक्ष श्याम यादव ,जिला सचिव समद अली,जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम समेत अन्य वक्ताओं ने बारी बारी से केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा केंद्र सरकार की नीति के कारण देश के आमलोगों के साथ साथ खास लोग भी परेशान है।वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चें तेल की इदाम में लगातार गिरावट आ रही है परन्तू केन्द्र की सरकार उल्टे दाम में बढ़ोतरी कर देश के आमलोगों को परेशानी में डाल रही है।आज तेल के बढ़े दाम के कारण महंगाई चरम स्थिती पर पहॅूच गयी है।झामुमो जल,जंगल और जमीन से जुड़ी हुई पार्टीहै और आमलोगों के हक में अवाज बुलंद कर रही है।उन्होने कहा कि जब तक तेल व रसौई गैस के दाम में कटौती नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा।मौके पर जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल, जिला संयुक्त सचिव महमूद आलम, युवा जिला सचिव उमर फारूक, केंद्रीय सदस्य तनवीर अली, केंद्रीय सदस्य दीपू मुर्मू, केंद्रीय सदस्य कुणाल हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष मैनुल हक, प्रखंड अध्यक्ष इश्हाक अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, प्रखंड अध्यक्ष सुलेमान बास्की, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, प्रखंड उपाध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख, प्रखंड पंचलाल यादव, अल्पसंख्यक सचिव वीरेन घोष, नगर अध्यक्ष मनोज ठाकुर, नगर सचिव रियाज अंसारी, नगर उपाध्यक्ष वंशराज गोप, नगर उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, विकास साहा, प्रकाश सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष दुर्गा हांसदा, शाहनवाज इकबाल पिंटू, जहूर आलम, देविधन टुडू, संतोष भगत, मिथलेश घोष, संजीत भगत, मुकेश सिंह, पप्पू अंसारी, हबीबुर रहमान, आफताब आलम, कमरुद्दीन शेख, अनेकुल आलम, किशोर भगत , राजेश मंडल, अंसार अंसारी, फिटू शेख, अबुल कलाम, इस्तेखार अंसारी, , यूसुफ खान, कदम रसूल, अरसद हुसैन, असराफुल शेख, आपेल, इस्माइल शेख, आनरुद्दीन अंसारी, मुताहार हुसैन, नूर आलम, आलीम अंसारी, सोहीद शेख, तनवीर हुसैन, नजरुल हक, हासिम खान, कादिर अंसारी ,बदरुल शेख, सुबोध रविदास आदि मौजूद थे।