हिरणपुर : सरकार द्वारा ई पास जरूरी कर दिये जाने के बाद लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी, एसआई विवेक दुबे ने बाजार व थाने के सामने ई पास जांच अभियान चलाया। कइयों ने ई पास चालान दिखाया तो कइयों ने जानकारी नहीं होने व मेडिकल जाने की बात बताई। जिसके बाद आधा दर्जन से ज्यादा बाइक व चार चक्का वाहनो को जब्त किया गया। मगर थोड़ी देर बाद ही उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया। दोपहर बाद बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी के नेतृत्व में भी सुभाष चौक में ई पास जांच अभियान चलाया गया। इस जांच अभियान से हड़कंप मचा रहा।