विश्व हिंदू परिषद की 57वां स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम हुआ समपन्न
बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग): विश्व हिंदू परिषद के 57 वें स्थापना दिवस पर रसोइया धमना के दुर्गा मंडप में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य प्रवक्ता राष्टीय स्वयंसेवक संघ झारखंड प्रांत संघ कार्यवाह सह विहिप पूर्व राष्टीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय सत्संग एवं धर्मचार्य मार्गदर्शन मंडली प्रमुख श्री जगरनाथ शाही ने धर्म ज्ञान देते हुए कहा कि
हमारे पूर्वज भंगी बन गए लेकिन धर्म नहीं त्यागा। उन्होंने कहा कि जय भीम जय मीम का नारा लग रहा है, आज हम लोगों को विभाजित कर मुट्ठी भर के लोग, हमें डरा रहे हैं। कुछ तथकथित लोग हिंदुओं को गुमराह कर रहे हैं। जिस दिन हम लोग एक हो जाएंगे वैसे लोगों को यहां से छोड़कर भागना होगा। हिंदुओं को एक होना ही एक राष्ट्रभक्ती है। उन्होंने कहा कि जब हमारे देवता छुआछूत नहीं माने, श्री राम ने निषाद को अपने गले से लगाया फिर छुवाछुत क्यों है। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म में सभी समान हैं, हम वीर पुरूषों की संतान हैं हमें आँख नहीं दिखाए। मूर्खों को गणित नहीं समझ मे आ रहा है, अब एकजुट होकर गणित को समझाना होंगा। भाई चारा हमने बहुत देख लिया एकतरफा भाई चारा नहीं चलेगा, हम उसे भाई कहे और वे हमें चारा समझें ये सब नहीं चलेगा। सभी हिन्दू भाई सहोदर भाई हैं। अस्पृश्यता की भावना हिंदू समाज को खोखला कर रहा है।
रथ यात्रा व निधि समर्पण में विशेष योगदान देने वालों को किया गया सम्मानित
इससे पुर्व कार्यक्रम की शुरुवात भगवान श्री कृष्ण और सियाराम के प्रतिमा पर फूल अर्पित व द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि जगरनाथ शाही को गुरुदेव गुप्ता व रंजीत चन्द्रवंशी ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। विभाग मंत्री मनोज चन्द्रवंशी को नंदकिशोर कुमार, कैलाश ठाकुर ने, मातृ शक्ति संयोजिका सुषमा सुमन दीदी को गिरजा दीदी और सुनैना दीदी ने जिला उपाध्यक्ष अरविंद मेहता को पिंटू चन्द्रवंशी और नितेश व अरविंद ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। इसी क्रम में रथ निर्माण व यात्रा में सहयोग करने वालों में रवि केशरी, दयानन्द चौरिसिया और बीरेंद्र साव को तलवार व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही राम मंदिर निर्माण में प्रमुख समर्पण निधि करने वाले गुरुदेव गुप्ता को पुर्व विधायक मनोज यादव ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जबकि पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, राजकुमार यादव, सतपाल कुमार, पिंटू केशरी, नीतीश यादव, कृष्ण कुमार केशरी, अरुण केशरी, संजय यादव को मुख्य अतिथि जगनाथ शाही ने भगवा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी रंजीत चन्द्रवंशी, बिनोद साव और आरएसएस के संपर्क प्रमुख अरुण चौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदकिशोर कुमार व गुरुदेव गुप्ता और मिथलेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया। धन्यवाद ज्ञापन नंदकिशोर कुमार ने किया। कार्यक्रम में राष्टीय स्वयंसेवक संघ झारखंड प्रांत संघ कार्यवाह सह विहिप पूर्व राष्टीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय सत्संग एवं धर्मचार्य मार्गदर्शन मंडली प्रमुख श्री जगरनाथ शाही, विहिप विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी, विहिप जिला उपाध्यक्ष अरविंद मेहता, विहिप जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, राजकुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर कुमार, प्रखंड मंत्री कैलाश ठाकुर, इंद्रदेव गुप्ता, बजरंग दल संयोजक प्रदीप चन्द्रवंशी, खंड कार्रवाह प्रभु राणा, राजेश केशरी, अर्जुन साहू, मोतीलाल चौधरी, सुनील साहू, रंजीत चंद्रवंशी, रितेश गुप्ता, दयानंद चौरसिया, प्रधान विलास देवी, प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार, प्रो बद्री साहू, हीरामन साहू, चंदन केशरी, मुन्ना सोनी, अनिल यादव, प्रकाश साव, ब्रह्मदेव यादव, प्रदीप कुशवाहा, दीपक पाठक, समाजसेवी गोविंद साहू, प्राचार्य अरुण कुमार चौधरी, पिंटू चंद्रवंशी, कैलाश ठाकुर, रवि केशरी, तपेश्वर साहू, डोमन पांडे, कमल शंकर पंडित, हरि यादव, कैलाश साहू, रसोईया धमना पंचायत के विहिप सदस्य वीरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, सुखदेव साव, नितेश कुमार, निकेश कुमार, बीरेंद्र कुमार साव, अनुज कुमार, रवि कुमार, लक्ष्मण कुमार यमुना साव, प्रभु साहू, किशोर गुप्ता, दिलीप यादव, सुधांशु कुमार, शशि कुमार, मनोज सिंह, मनोज रविदास, सतीश यादव, सुधीर यादव, सुरेश दास, केदार यादव, तुलसी यादव, रामदेव साव, रामचंद्र टुडू, मुन्ना यादव, केदार राणा, रंजीत यादव रोहित पासवान, युगल चन्द्रवंशी, इंद्रदेव यादव, पिंटू सिंह, मनोज दास, सुरेश यादव, रघुवीर यादव, कैलाश यादव, भोला प्रजापति, आशीष केशरी, रितेश केशरी, विजय राणा, ललन चन्द्रवंशी, कुमार यदुवंशी, शोभा रानी, संजू देवी, राजेश केशरी, राजेश केशरी, दशरथ साहू, दशरथ यादव, कपिलदेव प्रसाद, रविशंकर साहू, संतोष कुमार, परमेश्वर प्रसाद, राजेश रंजन, हरि यादव, समेत भारी संख्या में विहिप के सैकड़ो सदस्य मौजूद थे।