डंडई : प्रखंड क्षेत्र में आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली का पर्व इस बार दो दिन मनाया गया। हालांकि शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को कम चहल-पहल रही।
मुख्यालय सहित देहात क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को होली के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोग जमकर रंगोत्सव खेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया। कलाकारों की प्रस्तुति पर उपस्थित लोग झूमने पर मजबूर हो गए। होली के अवसर पर मुख्यालय के अंबेडकर चौक के प्रांगण में ग्रामीणों के नेतृत्व में संध्या तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य व्यक्तियों सहित अन्य ग्रामीणों ने भाग लेकर होली का जश्न मनाया।यह नजारा मुख्यालय सहित जरही, सोनेहरा,करके में विशेषकर देखा गया। करके में युवा प्रगति सेवा संघ की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया। संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता चुनमुन चौधरी, लव चौधरी, मनीष चौधरी, सुरेंद्र चौधरी सहित अन्य लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस कार्यक्रम को संपन्न कराया।
उक्त संघ के सदस्यों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाए और डीजे के गानों पर खूब थिरके। वही मुख्यालय में भी लोगों ने होली का जुलूस निकाला और रंग अबीर उड़ाते हुए रिकॉर्डिंग गानों पर खूब डांस किया और होली का जमकर मजा लिया । मुख्यालय में खासकर युवाओं में खास उत्साह रहा। लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी और आपसी द्वेष की भावना को भूल कर खूब होली खेला। होली खेल रहे गणमान्य व्यक्तियों ने बताया कि इस बार होली का पर्व 2 दिन मनाया गया। जिससे लोग शनिवार को भी काफी उत्साह थे।इधर होली पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के लोग भी सक्रिय दिखे। करके गांव के जुलूस में मुख्य रूप से अजय चौधरी, डॉ महेंद्र चौधरी, सिकंदर चौधरी, अंतू चौधरी, अर्जुन चौधरी, संत चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।