खूंटी: पत्थलगड़ी के द्वारा आदिवासी भोलेभाले लोगों को बरगलाकर देशविरोधी काम करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने लगातार अपना अभियान छेड़ रखा है। इसी क्रम में पुलिस ने तिनतिला ग्राम प्रधान मथुरा मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त सूचना के अनुसार तिनतिला ग्रामप्रधान मथुरा मुण्डा के खिलाफ अड़की थाने में कई मामले दर्ज है। पूर्व सांसद कड़िया मुण्डा के आवास से 5 पुलिसकर्मियों को अगवा करने का मामला भी है दर्ज। लोकसभा चुनाव में वोट बहिष्कार में थी अहम भूमिका। तिनतिला गांव में मात्र एक वोट पड़ा था। पत्थलगड़ी मामले में खूंटी पुलिस ने अब तक 41 लोगों को गिरफ्तार किया है। 20 से ज्यादा पत्थलगड़ी आरोपियों के घर की कुर्की की गई है। जिले के अलग अलग थानों में दर्ज 23 मामलों में 300 से ज्यादा लोगों को बनाया गया है आरोपी।