लखनऊ: आज अमन की शादी होने वाली थी। इससे पहले कल रात नौरंगिया के पास हल्दी की रस्म के दौरान कुएं की स्लैब टूटने से उसमें 25 से अधिक महिलाएं और युवतियां कुएं में जा गिरे जिसमें 13 महिलाओें की मौत गई, वहीं कई घायल भी हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के नौरंगिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत टोला गांव में कल देर रात हल्दी की रस्म के लिए सभी लोगो खुशियों के साथ मनाने के लिए कुएं पर एकठा हुए तभी अचानक से कुआं का स्लैब टूट कर कुएं में ही समा गया और साथ में महिलाओ, युवतियों व बच्चों को भी ले डूबा, जिसमें कम से कम 13 महिलाओं की मौत गई है। परंपरा के मुताबिक यहां नयन माता (कुआं) की पूजा होती है। कुआं पर होने वाली यह रस्म ”मटकोड़” कही जाती है। महिलाएं यहां मटकोड़ करने गई थीं। महिलाएं, युवतियां नृत्य कर खुशी का इजहार करने लगीं। इनके साथ बच्चे भी हो लिए। इसी दौरान उनमें से कुछ युवतियां स्लैब (जगत) पर गईं और भार अधिक होने के कारण वह टूट गया। इसके बाद कई महिलाएं और युवतियां कुएं में गिरने लगीं। इनके साथ बच्चे भी खिंचते चले गए और यह हादसा हो गया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। मरने वालों में महिलाएं, किशोरी और बच्चे शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल के पीआरओ ने भी घटना में 13 लोगों के मौत की पुष्टि की है। बच्चों व महिलाओं की मृत्यु की सूचना को लेकर पूरे गांव में शोक की लहर है।
मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
जिलाधिकारी ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान दी जाएगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में जिनकी भी लापरवाही सामने आएगी उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएमओ ऑफिस ने ट्वीट कर बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।