पथरगामा: प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को सहिया के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में लखन पहाड़ी, परसपानी, माछीटाड़, बोहा, बरमसिया, गांधीग्राम महेश लिट्टी, घाट कुराबा, पथरगामा आदि की सहिया उपस्थित हुईं l
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ जेपी मुर्मू भी उपस्थिति थे। मौके पर सहियाओं को आरबीएसके कार्यक्रम के तहत 0 -18 वर्ष के उम्र के बच्चों को होने वाली बीमारी जैसे बहरापन, अंधापन, विकलांगता ,बच्चे के विकास में देरी आदि बीमारी एवं इससे बचाव की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम 26 जुलाई से 1 अगस्त तक चलेगा।
इस मौके पर बीटीटी शेखर राउत ने परिवार नियोजन, एनीमिया मुक्त भारत एवं सास- बहू- पति सम्मेलन के विषय पर जानकारी दी। मौके पर सामग्री कीट का भी वितरण किया गया। इस मौक़े पर पूर्व से चल रहे कार्यक्रम की समीक्षा भी की गई। प्रशिक्षण में बीटीटी प्रदीप कुमार, गीता देवी, नेहा कुमारी ,संगीता देवी ,प्रमिला देवी ,फुल कुमारी, कौशल्या देवी, रेशमा देवी ,प्रियंका कुमारी, संजू देवी, नूतन देवी सहित आदि मौजूद थीं।