जावेद अख्तर की रिपोर्ट
हनवारा:सारथु गांव में महीनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के सौजन्य से 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर दिया गया। बीते करीब एक महीने से सारथु गांव का ट्रांसफार्मर खराब चल रहा था। सारथु गांव के ग्रामीणों ने इसकी लिखित सूचना स्थानीय विधायक को दिया था। स्थानीय विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए एक सप्ताह के अंदर सारथु गांव में नया ट्रांसफॉर्मर मुहैया करवाया। इधर नया ट्रांसफार्मर मिलने से सारथु गांव के ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। साथ ही स्थानीय विधायक के प्रति ग्रामीणों ने आभार प्रकट किया। साथ ही साथ ग्रामीण शमशेर, अरमान, खालीद, मुनाजिर, दाऊद एवं प्रवेज सहित आदि लोगो ने बताया कि हमलोगों को बीते 1 महीने से अंधेरे में रहना पड़ रहा था। अंधेरे में गुजर बसर करना बहुत मुश्किल हो गया था। हमलोगों ने इसकी सूचना लिखित रूप से महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह को दिया था। स्थानीय विधायक ने आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह के अंदर अंदर गांव को नया ट्रांसफॉर्मर मुहैया करा दिया जाएगा। वहीं एक सप्ताह के अंदर ही स्थानीय विधायक के द्वारा हमलोगों को नया ट्रांसफॉर्मर मिल गया। हमलोग काफी खुश है। वहीं इस मौके पर युवा कांग्रेस महागामा विधानसभा के अध्यक्ष मु मिन्हाजुल हक सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।