पाकुड़: प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि पखवारा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सदर प्रखंड के गंधाईपुर मंडल के अंतर्गत कार्यक्रम के मंडल प्रभारी-सह-जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम डॉ• मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। तदोपरांत गोपीनाथपुर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शाबरी पाल,अनिकेत गोस्वामी,सुशील साह, सहित तौफीक राज,रामकृष्ण मंडल, विशाल मंडल,राहुल मंडल,भजन मंडल,वासुदेव मंडल,बिल्टू मंडल,तोयलौंग मंडल,पिंकी मंडल ऋषि मंडल आदि मौजूद थे।कार्यक्रम में हिसाबी राय ने डॉ•श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डाला तदोपरांत गोपीनाथपुर में विभिन्न प्रकार के फल एवं पीपल तथा बड़ का पौधा लगाए गए।वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश भर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है।वृक्षारोपण कार्यक्रम आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है।लोगों को जागरूक करने हेतु जन जागरण अभियान चलाया जाना चाहिए, जितनी हरियाली विकसित होगी उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा।किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शाबरी पाल ने डॉक्टर मुखर्जी के जीवनी पर प्रकाश डाला उसके बाद उन्होंने ग्रामवासी को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी एक-एक वृक्ष अवश्य लगाएं। वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी होता है।मानव होने के नाते हम सभी को की जिम्मेवारी है अधिक से अधिक पेड़ लगाएं।
किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिकेत गोस्वामी ने कहा पेङो को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त कहा गया है,वास्तव में पेङ नहीं होते तो धरती पर जल जीवन ही नहीं होता।पेड़ हमें विभिन्न प्रकार के फल सब्जियों की प्रचुरता प्रदान करता है साथ ही धरती और वातावरण को ठंड बनाते हैं।