महेंद्र कुमार यादव
चतरा: डीएवी पब्लिक स्कूल के द्वारा सोमवार को बृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वृक्षारोपण कार्यक्रम में राज्य के मंत्री सत्यानन्द भोगता शामिल हुए। जहां मंत्री को ढ़ोल नगाड़े और पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। तत्पश्चात मंत्री ने वृक्षारोपण किया और लोगों से अपील कर कहा कि हमसब ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाएं और धरती को हराभरा बनाए रखें। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पेड़ पौधे के बिना जीवन सम्भव नहीं है। आज पेड़ों की बेतहाशा कटाई होने के कारण पर्यावरण पर खतरा बढ़ गया है। ग्लोबल वार्मिंग का खतरा मंडरा रहा है। प्रकृति ने पेड़ पौधे के रूप में हमसब को अनुपम भेंट दी है। इसे बचाये रखना और इसका संवर्धन करना हमसब की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री के साथ राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी, वरिष्ठ राजद नेता महेंद्र यादव, प्रदेश महासचिव चन्द्रिका यादव, राजद नेत्री प्रियंका वर्मा, नगरपरिषद उपाध्यक्ष सुदेश कुमार, प्रधानाध्यापक एजाज अहमद, युवा राजद नेता दीपक साहू, जिलापरिषद सदस्य दुलार साहू समेत अन्य कई गणमान्य मौजूद थे।