रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: प्रखंड कार्यालय स्थित मानकी-मुण्डा सभागार में 12 नवंबर शुक्रवार को चक्रधरपुर अनुमंडल के हो समाज के लोगों एवं युवा महासभा के पूर्व पदाधिकारियों ने आदिवासी हो समाज युवा महासभा केन्द्रीय कमिटि के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का हार्दिक अभिनंदन किया।
अभिनंदन के पहले केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ बबलू सून्डी, उपाध्यक्ष इपिल सामड एवं महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम ने भगवान बिरसा मुण्डा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात सभागार में तीनों पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा पारंपरिक अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस दौरान संबोधित कर नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र के हो समाज के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। समाज के विश्वास पर सामाजिक जिम्मेदारी एवं दायित्व निर्वहन को लेकर उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया। सांगठनिक गुटबाजी एवं जाली संगठन के साथ-साथ सामाजिक अध्ययन के माध्यम से वस्तु-स्थिति को जानने के लिए न्यायिक प्रक्रिया एवं सोसाईटी अधिनियम के अंतर्गत आदिवासी हो समाज महासभा की नियमावली, विधि-उपविधि एवं उद्देश्य के तहत तीनों पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से अनुरोध किया।
समाज के लोगों को भटकने से बचाकर मुख्यधारा में ले आने हेतु सहयोग करने के लिए अपील की गई। महासभा, युवा महासभा एवं अन्य सामाजिक संगठन के तत्वाधान में समाजहित में विभिन्न जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को जोड़ने का सांगठनिक उद्देश्य एवं लक्ष्य की भावना से लोगों को अवगत कराया गया।
महासभा की सदस्यता के साथ-साथ संगठन के विस्तार कार्य में साथ देने का लोगों को प्रस्ताव दिया गया।
अभिनंदन समारोह में पूर्व केन्द्रीय सचिव नीतिमा जोंको, पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष मदन बोदरा, सत्यजीत हेम्ब्रम, मंटु गागराई, दयासागर केराई, विजय सामड, प्रीतम बंकिरा, मोगो केराई, पंकज बंकिरा, रविन्द्र गिलुवा, पालो सामड, शंकर सिधु, मंगलसिंह बोदरा, प्रेम केराई, सुखलाल लगुरी आदि उपस्थित थे।