लातेहार : लातेहार पुलिस ने पिछले दिनों तुपु खुर्द स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अध्यापन कार्य कर रहे प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों के साथ मारपीट करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में आज लातेहार थाना में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि ये लोग स्कूल के शिक्षक ललन कुमार से पीसी लेने के लिए स्कूल गए हुए थे पर स्कूल में शिक्षक ललन कुमार के नहीं मिलने पर अपना डर कायम करने के लिए शिक्षकों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया।
इस संबंध में लातेहार थाना काण्ड सं0- 148/2023. धारा 341/ 323/ 325/ 332/ 333/ 504/506/34 भादवि के अंतर्गत 05 व्यक्तियों के विरूद्ध कांड अंकित किया गया है।
उन्होंने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस कांड के अनुसंधान एवं इसमें शामिल असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी को लेकर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया है।
छापामारी दल द्वारा अग्रेतर कार्यवाही करते हुए इस कांड में संलिप्त 01. मो० ताजुद्दीन अंसारी उर्फ सोनु, उम्र 22 वर्ष, पिता जल मोहम्मद उर्फ जान – मोहम्मद अंसारी, सा0 डुरूआ 02. सुरज लोहरा, उम्र – 29 वर्ष, पिता सोमनाथ लोहरा, सा० लेधपा दोनों थाना व जिला लातेहार को गिरफ्तार किया गया है।
अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि काण्ड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी यथाशिघ्र किया जा सके।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम
01. मो0 ताजुद्दीन अंसारी उर्फ सोनु, उम्र – 22 वर्ष, पिता जल मोहम्मद उर्फ जान मोहम्मद अंसारी, सा०- डुरूआ, थाना व जिला लातेहार।
02. सुरज लोहरा, उम्र – 29 वर्ष, पिता सोमनाथ लोहरा, सा० लेधपा, थाना व जिला लातेहार।
छापामारी दल में लातेहार थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, मो0 शाहरुख, देवानन्द कुमार, राज रौशन सिन्हा, दिवाकर धोबी, कुबेर प्रसाद देव और लातेहार थाना सशस्त्र बल एवं लाठी बल के जवान शामिल रहे।