बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: बेरमो थाना क्षेत्र में ट्रांस्पोटरो को उनके हाइवा को अच्छे भाड़ा दिलाने के नाम पर असम के रहने वाले दो लोगो पुलिस ने धर दबोचा है उनके पास से उड़ाई गई पाँच हाइवा भी बरामद किया है। 31 मार्च को ट्रांस्पोटरो ने बेरमो थाना ठगी कर के पाँच उड़ा लेने का मामला दर्ज कराया गया था। ट्रांस्पोर्टरों ने बतया गया कि असम में हाइवा चलाने के रत्न गुप्ता तथा गन्नेउ रविदास उनलोगों का पाँच हाइवा ले गया है लेकिन अब ना वाहन का किराया ही दे रहा है और ना वाहन वापस कर रहा है। पुलिस जब मामले की जांच में जुटी तो पता चला कि इन दोनों शातिरों ने 5 नही बेरमो से 10 हाइवा झांसा देकर ले गए है। पुलिस टीम जब दोनों को दबोचे असम गई तो वो नही मिले लेकिन जांच पड़ताल में पता चला कि ये दोनों अरुणाचल प्रदेश में है। जब विशेष टीम अरुणाचल पहुची तो दोनों झासेबाज़ पुलिस गिरफ्त में आ गए। उनके पास से उड़ाई गई पांचो हाइवा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्य पांच हाइवा की जानकारी जुटाई जा रही है जल्द ही उसे भी बरामद कर लिया जाएगा।