खरसावां: दोल पूर्णिमा के उपलक्ष्य खरसावां विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत खरसावां, सरायकेला एवं गम्हरिया प्रखंड के विभिन्न हरि मंदिरों में हो रहे श्री हरि संकीर्तन कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा सम्मिलित हुए।
खरसावां के गोजूडीह, रेगोगोडा, कुम्हारसाई, संंतारी, कृष्णापुर, कुदासिंगी, कुचाई के डोरो, गम्हरिया के नेगटासाई सहित अन्य स्थानों में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में अर्जुन मुंडा संकीर्तन दलों के साथ मृदंग बजाते हुए राधा-कृष्ण की परिक्रमा करते नजर आए। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। पूजा अर्चना एवं कीर्तन परिक्रमा कर क्षेत्र के सुख-शांति व समृद्धि की उन्होंने कामना की।
इस दौरान स्थानीय लोगों से भी मिल कर उनके कुशल क्षेम पूछे। महावीर संघ कुम्हार साई हरि संकीर्तन कमेटी द्वारा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को अंग वस्त्र एवं प्रभु राधा कृष्ण का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।