रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर:पूर्व सांसद स्वर्गीय लक्ष्मण गिलुवा के स्मृति में नारायण माध्य विद्यालय चक्रधरपुर में कोरोना वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। वैक्सीनेश कैम्प का उद्घाटन स्वर्गीय लक्ष्मण की धर्मपत्नी श्रीमती मालती गिलुवा जी ने स्व लक्ष्मण गिलुवा जी के तसवीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने भी स्व लक्ष्मण गिलुवा के तसवीर में पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित किया इसके साथ ही भाजपा नगर कमिटि के द्वारा श्रीमती मालती गिलुवा जी को अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान किया गया। इसके बाद वैक्सीन कैम्प की शुरुआत की गई। covid-19 के सभी निर्देशो एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कुल 120 महिला एवं पुरुषों को कोरोना का टीका लगाया गया। वैक्सीनेश कैम्प को सफल बनाने में भाजपा नगर कमिटि एवं दंदा साई के ग्रामवासियों ने अहम भूमिका निभाई।
वैक्सीन कैम्प में पूर्व विधायक चुमनु उराँव, एसटी मोर्चा विजय मेलगांडी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित मोहान गिलुवा, पूर्व उपाध्यक्ष पवन शंकर पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा, चाईबासा नगर प्रभारी, जिला मंत्री अशोक दास, जिला कार्यसमिति सदस्य संजय पासवान, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, नगर संयोजक राजू कसेरा, नगर उपाध्यक्ष स्नेहलता भेंगरा, महामंत्री गौतम रवानी, सोमनाथ रजक, एस्टी मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि बांकिरा, महामंत्री जेनी विभा निषा, केशव सिंह, मंत्री अभय साव, भाजयुमो नगर प्रभारी परमेन्द्र चौहान, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमरनाथ टोप्पो, मीडिया प्रभारी अर्जित वर्मा, बूथ अध्यक्ष गणेश दास, अरुण साव जोगी, प्रसाद, पिछड़ी मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, के साथ भाजपा के एवं वार्ड के कई सदस्य उपस्थित थे।