जामताड़ा: आज जामताड़ा जिला के नारायणपुर प्रखंड के अग्रसेन भवन में विश्वहिंदू परिषद प्रखंड स्तरीय बैठक झारखंड प्रांत के सह मंत्री रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। संगठन विस्तार अभियान के तहत नारायणपुर प्रखंड की कमिटी का पूर्ण गठन सर्वसम्मति से किया गया। विश्व हिन्दू परिषद नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में बुधन सिंह , कार्याध्यक्ष भानु तिवारी, उपाध्यक्ष रंजीत रंजक एवं सौरभ पंडित, मंत्री लालमोहन , सह मंत्री पिंटू पाण्डे एवं श्याम कुमार तिवारी, प्रखंड सत्संग प्रमुख राजेंद्र साह,सह प्रमुख अरुण कुमार पंडित, गौ रक्षा प्रमुख मिठुन मंडल, बजरंग दल नारायणपुर प्रखंड संयोजक के रूप में सुनिल पाण्डे,सह संयोजक संतोष मंडल , प्रदूम रजवार व राहुल कुमार, विधार्थी सम्पर्क प्रमुख किशोर पंडित, सुरक्षा प्रमुख उमेश तुरी,मिलन केन्द्र प्रमुख कुलदीप पाण्डे, सामाजिक समरसता प्रमुख रंजन यादव जी की घोषणा सर्वसम्मति से हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित – देवघर विभाग के संगठन मंत्री दिपक मंडल, जिला सह मंत्री प्रकाश मंडल, बजरंग दल जिला सह संयोजक राकेश पाल एवं बजरंग दल के सदस्य उपस्थित थे।