लातेहार: आसन्न लोकसभा चुनान के तहत शत प्रतिशत मतदान को लेकर जहां चुनाव आयोग के द्वारा विभिन्न जागरूकता अभियान चलाया जा हरा है, वहीं अब इसमें विकास भारती विशुनपुर का भी नाम जुड़ गया है।
विकास भारती के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर आज मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुवात की गई। लोकतंत्र के इस महान उत्सव में प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र के प्रति जो दायित्व है उस भाव जागरण को लेकर विकास भारती के कार्यकर्ताओं के द्वारा गाँव – गाँव घर- घर जाकर मतदान करने हेतु मतदाताओं को प्रेरित करेंगे। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने हेतु प्रत्येक नागरिक अपना वोट देकर इस पर्व को सफल बनायें ,इस अभियान में सभी लोग लगेंगे।
इस अभियान की शुरुवात विकास भारती के समन्वयक धनंजय कश्यप के द्वारा होटवाग स्थित प्रधान मंत्री कौशल प्रशिक्षण केंद्र से किया गया। कार्यक्रम में सेंटर मैनेजर अभय रंजन मोबलाइज मनकेश्वर नाथ मिश्रा प्रशिक्षक बरखा ,विकास कुमार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित हुवे।
विकास भारती के द्वारा लातेहार जिले के डुडंगी गारू के ग्राम साल्वे गारू हेसाग, चांपी सहित विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया। इस जागरूकता अभियान में क्षेत्र के ग्रामीणों को शपथ दिलाया गया कि हम सभी इस लोकतंत्र के इस महा पर्व को सफल बनाएंगे और राष्ट हित में वोट करेंगे।