आक्रोशित ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
बसंतराय : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डेरमा पंचायत के कपेटा गांव में बीते 15 दिनों से विद्युत ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। आज तक किसी भी सियासी दलों के नेता ने उनकी सुधि नहीं लिए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश गहराता जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से लिखित आवेदन देकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई लेकिन अधिकारियों द्वारा अब तक मामले पर संज्ञान नहीं लिया गया है। ग्रामीण राजिव कुमार रजक,राज कुमार साह,भुदेव पासवान, गर्भू पासवान, सुरज पासवान,मनोज कुमार साह,महताब आलम,रामजी साह, मोहम्मद कासिम,जावेद इकबाल आदि ग्रामीणों सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने हेतु विद्युत अभियंता को आवेदन दिए जाने के साथ वरीय अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई है। लेकिन हम सभी की मांग को अनसुनी कर दी गई परिणाम स्वरूप गांव में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है जल संकट भी गहराने लगा है।बच्चों को पढ़ाई लिखाई में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि मामले की जानकारी स्थानीय भाजपा विधायक अमित मंडल को भी दूरभाष के माध्यम से दी गई है। सभी ग्रामीणों ने दो सो केवीए का न्या ट्रांसफार्मर लगाने की मांग किया है ताकि बार बार जलने के झंझट से छुटकारा मिल सके।