गोड्डा: थैलीसीमिया पीड़ित विवेक को पुनः दुर्लभ श्रेणी का ए निगेटिव रक्त उपलब्ध करवाया गया। साइकिल से जामताड़ा जाकर रक्त की व्यवस्था कर चर्चित हुए दिलीप यादव को पिछले कई महीने से अपने पुत्र विवेक के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही। जबकि विवेक को प्रत्येक महीने दो बार रक्त की आवश्यकता होती है। इसी क्रम में शनिवार को पुनः रेडक्रॉस गोड्डा के सचिव सुरजीत झा के आग्रह पर स्थानीय दुमुंही चौक निवासी जितेंद्र कुमार साह ने रक्तदान किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक के तकनीशियन राजेश कुमार उपस्थित थे। बच्चा विवेक के मेहरमा से आने और जाने की व्यवस्था पुनः जिला प्रशासन के निर्देश पर मेहरमा के बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह द्वारा की गयी।