सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला: लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जिले के विविध क्षेत्रों में किया जा रहा है।
इसी क्रम में सोमवार को सरायकेला प्रखंड के इटाकुदर पंचायत एवं खरसावां प्रखंड के जोजोडीह पंचायत में मतदाता जागरूकता एवं शपथ ग्रहण अभियान चलाया गया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। मौके पर सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो।
यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।