लातेहार: आज हमारे देश और यहां के लोगों को पूरे विश्व में तरजीह दी जा रही है। गांव गांव घर घर लोगों के पास शुद्ध पीने के पानी और बिजली मुहैया हो रहा है।
ग्रामीण क्षेत्र के लोग गैस पर खाना बना रहे हैं। आने जाने के लिए पक्की सड़क बन गया है। लोगों के पक्के मकान हैं यह सब पिछले दस सालों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का ही देन है। उक्त बातें आज बतौर मुख्य अतिथि राजीव रंजन पाण्डेय ने लातेहार जिले के मनिका प्रखंड अन्तर्गत ग्राम बरवईया में भाजपा के द्वारा आयोजित पथ सभा में कही। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। उन्होंने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास यदि देश को आगे बढ़ाने का विजन होता तो आज हमारा देश सिंगापूर से इतने पीछे नहीं होता।
आज सिंगापूर को देखिए कहां, उनके लोगों के रहन सहन देखिए आज हमसे कितने आगे है, पर हम उनसे बहुत पीछे रह गए हैं, लेकिन जब से 2014 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने है बत से तेज का विकास बुलेट ट्रेन की रफ्तार से हो रही है। इसके पूर्व पथ सभा कार्यक्रम की शुरूआत बूथ अध्यक्ष प्रिंस कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एएसी जिलाध्यक्ष बनन पासवान, मंदीप कुमार, विकास कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।