खूंटी: खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के इंदिरा काूलनी में आज करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर का नाम शंकर लोहरा (उम्र 32 वर्ष) बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहरा आज अपने घर में बिजली ठीक कर रहे थे, कि तभी वे करंट की चपेट में आ गये जिससे उनकी मौत हो गई। लोहरा अपने पीछे पत्नी और 5 अबोध बालक को छोड़ गए। वह महिला मंडल बिंदा के टाटा मैजिक वाहन चलाकर गुजर बसर कर रहे थे।