मयुरहंड/प्रतापपुर(चतरा)ः स्थापना दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय परिसर में जनता दरबार लगाया गया । जनता दरबार का आयोजन बीडीओ बिनोद प्रजापति के देखरेख में लगया गया। बीडीओ ने आम जनता की समस्याएं सुनी एवं उनके समस्याओं को लिखित व्यौरा लिया। साथ ही सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनता को जानकारी दी एंव इससे वंचित रहने वाले व्यक्ति को कार्यालय से अपना हक प्राप्त करने को कहा। वही प्रतापपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड स्तरिय जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिला पंचायती राज पदाधिकारी के द्वारा सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी उपस्थिति आम जनों को दी गई। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीओ, प्रखंड षिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बैंक प्रबंधक, थाना प्रभारी, मुखिया रिना देवी सहीत प्रखंड के सभी पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाडी के सेविका, सीआरपी व बीआरपी उपस्थित थे। जबकि अपेक्षा के अनुरूप आम जनों की उपस्थिति कम रही।