महुआडांड़ : महुआडांड़ प्रखण्ड के परहाटोली पंचायत अंतर्गत ग्राम नगर प्रतापपुर में स्थित अनजान शाह दाता के मजार पर हर वर्ष 26 अप्रैल को उर्स मुबारक मनाया जाता है और साथ में कव्वाली का भी आयोजन किया जाता है।
लेकिन इस वर्ष लोक सभा चुनाव को देखते कव्वाली के आयोजन नहीं किया गया। वहीं अंजान शाह दाता के मजार पर चादर पोशी कुरानखानी लंगरखानी का आयोजन किया गया। यह खबर आप झारखंड लेटेस्ट न्यूज पर पढ़ रहे हैं। सबसे पहले मजार पर उर्स कमिटी की चादर उर्स कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तकीम के अगुवाई में चढाया गया।
इसके बाद देश दुनिया में अमन व शांति की दुआएं मांगी गई। इससे पूर्व सुबह 7:00 बजे से कुरानखानी व मिलाद का आयोजन किया गया। जिसके बाद 11 बजे से लंगरखाना का आयोजन किया गया। जहां महुआडांड़ के सभी समुदायों के लोग मजार पर पहुंच कर चादरपोशी की और दुवाएं की। जिसके बाद सभी ने लंगर का भी लुत्फ उठाया। चादरपोशी व फातिहा का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। सारा कार्यक्रम शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।