गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के कौलेश्वरी मंदिर क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर लगने वाले दस दिवसीय पशु मेला के आयोजन को लेकर ठाकुरबाड़ी में ग्रामीणों की एक बैठक 7 मार्च को हुई। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष महावीर दांगी व संचालन भाजपा प्रखंड महामंत्री मनोज कुशवाहा ने किया। बैठक में मेला के आयोजन पर चर्चा करते हुए मेला के सफल संचालन हेतु संचालन समिति का गठन किया गया। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से दशरथ दांगी को अध्यक्ष, मुसाफिर दांगी को उपाध्यक्ष, परमेश्वर दांगी को सचिव, मुकेश दांगी को कोशाध्यक्ष मनोनित किया। बैठक में समाजसेवी निरंजन दांगी, बिनोद पासवान, रविंद्र दांगी सहित अन्य शामिल थे।