पाकुड़ : स्थानीय राजबाड़ी में पार्टी के जिलाध्यक्ष बलराम दुबे, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मो. मुख््तार, जिला उपाध्यक्ष अमृत पांडे और भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह के द्वारा जिला अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कमिटी की घोषणा संयुक्त रूप से की गई।इस बावत मो0 मुख्तार ने बताया कि नई कमिटि में हजरत शेख, मुश्ताक अंसारी, जहाँगीर आलम को मोर्चा का उपाध्यक्ष ,सफीक अंसारी और आसमाउल हक को जिला महामंत्री,मुश्ताक हुसैन, अजीम अंसारी ,सज्जाद अंसारी उर्फ जुगनू को जिला मंत्री ,फिरोज आलम को कोषाध्यक्ष एवं अनिकुल आलम को सोशल मीडिया प्रभारी मनोनित किया गया है।वहीं उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त जिला कार्यसमिति की भी घोषणा की गई।बहुत जल्द ही मंडल अध्यक्षों और मंडल कमिटिओं की भी घोषणा कर दी जायेगी।वहीं मौके पर दर्जनों नये कार्यकर्ताओं को पार्टी में योगदान करवाया गया।मौके पर मोताहेर शेख, रूप विश्वास, मुस्तफा शेख, रफीक शेख, नजरुल शेख, लादेन शेख, हासानन बेवा, साबिना बीवी, सोकरा बेवा, फरीदा खातून, तहबिना बेवा, आमबिया बीवी, रजिया बीवी, जिआउल शेख, मुनता बीवी, बुलू बीवी, बेगम बीवी, जहांआरा बीवी, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष गणेश रजक उपस्थित थे।