कोडरमा: कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल बरही विधायक उमाशंकर यादव अकेला के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू के साथ जिला के नव पदस्थापित उपायुक्त आदित्य रंजन से औपचारिक मुलाकात किया। प्रतिनिधिमंडल में विधायक प्रतिनिधि राजकुमार यादव जिला उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, उपाध्यक्ष रामेश्वर यादव, महासचिव अज्जू सिंह,उपाध्यक्ष मुंशी यादव,डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष लीलावती मेहता चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद वर्णवाल किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनंत कुमार मेहता शामिल हुए। कांग्रेसजनों ने जिले के विभिन्न जनसमस्याओं सहित ढिबरा पर आश्रित गरीब असहाय दलित आदिवासियों को राशन कार्ड मुहैया कराने के साथ-साथ जिला फूड बैंक से भुखमरी के कगार पर पहुंचे ढिबरा श्रमिकों को अनाज वितरण करने हेतु उपायुक्त महोदय से निवेदन किया। साथ ही खाद्य आपूर्ति मंत्री सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव द्वारा निर्देशित पत्र भी संलग्न करते हुए उपायुक्त महोदय से ढिबरा पर आश्रित असहाय गरीबों को समुचित मदद मुहैया कराने का भी आग्रह किया गया। उपायुक्त महोदय ने जनहित में उचित कार्रवाई करने हेतु प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया।