गोड्डा: गुरुवार को जिला मुख्यालय के शिवपुर स्थित विवाह भवन में भारतीय जनता पार्टी की बैठक जिला अध्यक्ष राजीव मेहता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी के झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला के अंतर्गत सभी प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कोविड-19 के वैक्सीनेशन कार्यक्रम में सेवा संकल्प भाव से सहायता करने के लिए सक्रिय रहेंगे।सहायता बूथ के रूप में पार्टी के बैनर तले पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता वैक्सीन लेने वाले वरिष्ठ नागरिकों ,बुजुर्गो, महिलाओं, जनता का खास ख्याल रखेंगे, जिससे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और सपनों को पूरा किया जा सके।कोई भी व्यक्ति कोविड-19 वैक्सीन के कार्यक्रम से अछूता न रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोविड-19 प्रभारी का दायित्व राजेश भगत को दिया गया।
सभी मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में और जिला के पदाधिकारियों की निगरानी में अपने अपने नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी बिमंत साह, जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, किसान मोर्चा के महामंत्री पवन झा, जिला मंत्री प्रेम झा, महिला नेत्री सरिता दुबे, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुबोध साह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रियांशु राज, युवा मोर्चा के महामंत्री सूरज सिंह, ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष पवन कुमार साह, मंडल अध्यक्ष गप्पू सिंह, श्याम जायसवाल, मणिकांत महतो, राम नरेश यादव, गोलू पंडित, रक्षित कश्यप, प्रेमजीत साह, अजय, आदित्य, अशोक, सोशल मीडिया के अमित भगत, विवेक झा, जगरनाथ मांझी, शैलेंद्र सुमन, शांति यादव, राजेश पाल , ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रीतम गाडिया आदि उपस्थित थे।