गोड्डा: हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष भोला नाथ सिंह बतौर हॉकी इंडिया डेलिगेट टोक्यो ओलम्पिक में शामिल होंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए हॉकी गोड्डा के सचिव सुरजीत झा ने बताया कि सलीमा टेटे और निक्की प्रधान के भारतीय टीम में शामिल होने की ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद अब हॉकी झारखण्ड की इस शानदार उपलब्धि ने हॉकी झारखण्ड से जुड़े लोगों की खुशी दोगुनी कर दी है। सभी जिला में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में हॉकी गोड्डा के तमाम पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने अध्यक्ष श्री सिंह को बधाई देते हुए उनके सुखद टोक्यो यात्रा की कामना की है।