रामगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा रामगढ़ के तत्वधान में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में रामगढ़ नगर के सभी 8 वार्ड के मूलभूत समस्याओं को लेकर पदयात्रा सुभाष चौक से लोहार टोला होते हुए बाजार टांड जिला समाहरणालय छत्तर मांडू उपायुक्त कार्यालय तक किया गया। अध्यक्षता रामगढ़ कैंट के उपाध्यक्ष विक्रांत गुप्ता ने किया। सर्वप्रथम सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता की उपस्थिति में राजेश ठाकुर ने किया ।माल्यार्पण के बाद पदयात्रा की शुरूआत किया गया। लगभग 8 किलोमीटर की पदयात्रा कर युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता शामिल हुए। उसके बाद उपायुक्त रामगढ़ को 15 सूत्री मांग को लेकर 5 प्रतिनिधि मंडल की भाजपा रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता के नेतृत्व में जिसमें रामगढ़ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी एवं सांसद प्रतिनिधि रंणजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू लोकसभा सांसद प्रतिनिधि नारायण चंद्र भौमिक युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर महामंत्री मंसू बेदिया नगर मंडल महामंत्री अमित ठाकुर
प्रतिनिधि मंडल टीम ने ज्ञापन सौंपा ।उपायुक्त रामगढ़ ने सभी मांगों को सुनते हुए समस्याओं को समाधान का आश्वासन दिया। वही युवा मोर्चा के अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि अगर हमारी मांगे को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया। तो युवा मोर्चा आगे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिसकी सारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन रामगढ़ एवं कैंट बोर्ड रामगढ़ सीईओ कि होगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री राजू कुशवाहा दिलीप सिंह मीडिया प्रभारी राजीव रंजन sc मोर्चा के अध्यक्ष विनोद राम भाजयुमो जिला महामंत्री अमितेश सिंह भाजयुमो जिला मीडिया संजय अग्रवाल सोशल मीडिया अनुराग श्रीवास्तव सोशल मीडिया सूरज प्रसाद बासुदेव प्रजापति जिला कार्यसमिति सदस्य त्रिलोकी कुमार सचिन चंद्रवंशी अमर कुमार अमरूद प्रसाद राजेश शाह सूरज कुमार महतो सुमन करमाली महेंद्र करमाली सूरज कुमार कुशवाहा विश्वजीत महतो शशि शेखर सुदीप मिश्रा आकाश गुप्ता नगर परिषद अध्यक्ष अनुपम आनंद आरा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार घाटो मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो अनिल ठाकुर विपिन रजक आकाश गुप्ता आदि उपस्थित थे।