बोकारो से जय सिन्हा
फुसरो: फुसरो जैनामोड़ मुख्य मार्ग के हिंदुस्तान पूल से शुक्रवार लगभग 12 बजे एक व्यक्ति दामोदर नदी में कूद गया था। जिसे लेकर शनिवार को स्थानीय खेतको के सात सदस्यों की टीम द्वारा खोजबीन किया गया। टीम के लोगो ने हिंदुस्तान पूल दामोदर नदी से खोजबीन की शुरुआत की। वे लोग नदी के दोनों किनारों के पत्थरों व झाड़ियों में खोजबीन करते हुए खास ढोरी, कल्याणी मोदी धौड़ा तक पहुँचे।
बता दे कि फुसरो पटेल नगर से 56 वर्षीय मो कमरुद्दीन अंसारी शुक्रवार सुबह से लापता है। परिजनों ने गुमशुदगी की सनहा बेरमो थाना में दर्ज कराया। नदी में कूदने वाला व्यक्ति कौन था इसकी पुष्टि नहीं हुआ है। लेकिन दोनों घटना का समय में काफी समानता है। जिससे परिजनों ने अनुमान लगाया कि कूदने वाले व्यक्ति कमरुद्दीन हो सकता है। इसी आधार को मानकर दामोदर नदी में गोताखोरों की टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है। बताया जाता है कि कुछ राहगीरों ने शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे हिंदुस्तान पूल के आसपास मो कमरुद्दीन को घूमते हुए देखा है। कमरुद्दीन के परिजनों ने अनहोनी की आशंका सता रहा है। उसके पुत्र मो राजा चिंतित है। समाचार लिखे जाने तक टीम द्वारा खोजबीन जारी था।