सरायकेला से भाग्य सागर सिंह की रिपोर्ट
सरायकेला: सरायकेला खरसावां झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेन्दु महतो के नेतृत्व में सरायकेला थाना अंतर्गत कलिया डुंगरी में किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा आहुत भारत बंद कार्यक्रम को सक्रिय रूप से समर्थन करते हुए मशाल जुलुस का आयोजन किया गया। रविवार सन्ध्या समय आयोजित मशाल जुलुश कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, विजय महतो, शंकर महतो, सुभाष महतो, बेनीमाधव महतो,शेख जमशेद, मानसा टुडू, राम महतो, शैलेंद्र महतो, परफुल्लो महतो सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।