महागामा: मिल्लत कॉलेज परसा के अकाउंटेंट सह कैशियर मु० नुरनबी को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के कुलपति सोना झरिया मिंज के आदेशानुसार उन्हें पत्र निर्गत करते हुए निलंबित कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता हैं कि बीते17 जुलाई को हनवारा थाना क्षेत्र के परसा गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में करीब17 लोग घायल हुए थे।वहीं पीड़ित पक्ष के मु०मोजीबुल हक ने हनवारा थाना में मामला दर्ज कराया था।जिसमें मु० नुरनबी को मुख्य आरोपी बनाकर पूरे घटना का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया था।वहीं हनवारा पुलिस ने मुख्य आरोपी मिल्लत कॉलेज परसा के क्लर्क मु०नुरनबी को 19 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तारी के उपरांत सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका द्वारा पत्र निर्गत करते हुए कहा है कि उक्त घटनाक्रम में मु० नुरनबी का संलिप्तता पाई गई हैं जिसको देखते हुए इन्हें निलंबित की जा रही हैं।