बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: धार्मिक पहचान सरना धर्म कोड समेत सात सूत्री मांगों को लेकर आज बोकारो उपायुक्त के कार्यालय के समक्ष आदिवासी सेंगेल अभियान ने धरना दिया।धरना को सम्बोधित करते हैं प्रदेश अध्यक्ष देवनाथ मुर्मू ने कहा कि 2021 की जनगणना में आदिवासियों को सरना धर्म कोड देने,आदिवासी भाषा संथाली को हिंदी के साथ प्रथम राजभाषा बनाने, झारखंड में स्थानीय नीति बनाने, सीएनटी,एसपीटी कानून को सख्ती से लागू करने ,विस्थापित पलायन को रोकने शहीद सिदो मुर्मू के वंशज रामेश्वर मुर्मू हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग करता हूँ।उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांगो को पूरा नहीं करती हैं तो हम आंदोलन करेंगे।नेताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।