कैरो(लोहरदगा) : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री व लोहरदगा निर्वाचन क्षेत्र के जनप्रिय नेता बिंदेश्वर उरांव के नेतृत्त्व में कैरो मंडल के पचागाईं व आस-पास के अन्य सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाया गया। सावन के बारिश के बीच मोर्चा सदस्यों ने जनसम्पर्क साधा ग्रामीणों से मुलाकात की। पार्टी के सदस्यता फॉर्म के साथ लोगों को संगठन से जोड़ा गया। इसीबीच कुछ स्थानीय लोगों ने वृद्धा पेंशन ,राशन कार्ड से सम्बंधित शिकायत महामंत्री से किया गया सभी को उचित कदम उठाने व सम्बंधित अधिकारियों तक समस्या रखने का उन्होंने आश्वाशन दिया। पार्टी से नए जुड़ें सदस्यों को उन्होंने स्वागत करते हुए बताया, भाजपा एक परिवार के तरह है,कार्यक्रया मतभेदों को पाटें व पार्टी के मजबूती के लिए हर प्रयास किये जाने की बातें उन्होंने कही। बीते चार-पांच दशकों से पार्टी के वरीय अधिकारियों व असंख्य कार्यकर्ताओं के दम पर आज पार्टी भारत के साथ विश्व के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का गौरव प्राप्त किया है और वर्तमान में सभी कार्यकर्ताओं का परिश्रम,योगदान व त्याग से भविष्य में पार्टी के नींव को और भी अधिक सशक्त बनाएगा। सत्ता पाना भर भाजपा का लक्ष्य नहीं है बल्कि राष्ट्र के चतुर्दिक विकास व आम मामविय के जीवन सुलभ करने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने रखा है। भाजपा,मोदी जी व राष्ट्रवादी सरकार के हाथों भारत पूरी तरह से सुरक्षित है। झराखण्ड विधानसभा चुनाव में पार्टी पहले से अधिक सीटों में जीत दर्ज करेगी। और अपने दम पर पूर्णबहुमत भाजपा को जनता आशीर्वाद देगी। प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किये हैं। आदिवासी समाज के लिए भाजपा सुरक्षा कवच के तरह साबित हुई। धर्मांतरण विरोधी कदम इसका जीवंत उदाहरण है। मौके पर मोर्चा के बिन्देश्वर उराँव के साथ कैलाश महतो ,बिहारी भगत ,सुखन उराँव, राजेश भगत, बबलू भगत, रामेश्वरश्वरभगत ,सुखन भगत के साथ अन्य मोर्चा समर्थक व ग्रामीण जन उपस्थित थे।