पथरगामा: सावन के तीसरी सोमवारी को गोड्डा कोर्ट के अधिवक्ता यशवंत सिंह पत्नी एवं बच्चों के साथ चिहारो पहाड़ स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। पंडित रमाकांत मिश्र के द्वारा रुद्राभिषेक कराया गया। इस संबंध में सिविल कोर्ट के अधिवक्ता यशवंत सिंह ने बताया कि वैसे तो रुद्राभिषेक शिव की प्रतिदिन करनी चाहिए, लेकिन सावन मास में रुद्राभिषेक करने से विशेष फल की प्राप्ति मिलती है कहा कि मैं विगत 10 वर्षों से सावन मास में ही रुद्राभिषेक पंडित के द्वारा सपरिवार बैठकर करता हूं।