चतरा/प्रतापपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोतडीह गांव निवासी उमेश ठाकुर के पुत्र नागेंद्र शर्मा के उपर अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर जान मारने का प्रयास किया। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली उसे नहीं लग पाई और वह बाल बाल बच गया। घटना थाना क्षेत्र के बराटपुर शंकरपुर के बीच खजूरिया ढोंढा पुल के समीप की बताई जा रही है। इस संबंध में नागेंद्र ने थाना को सूचना देते हुए अपराधियो को पकड़ने व जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। ज्ञात हो कि नागेंद्र ठाकुर प्रतापपुर में बैंक ऑफ इंडिया का मिनी बैंक का संचालन करता है। वह अपना काम निपटा कर बिते देर शाम मोटरसाईकिल से घर वापस लौट रहा था। इसी बीच खजुरिया ढोंढा पुल के पास पहले से ही घात लगाकर बैठे दो अज्ञात व्यक्तियों में रोकने का प्रयास किया। नही रुकने पर पीछे से फायरिंग कर दिया गया। हालांकि गोली उसे नहीं लगी और वह जान बचाकर भाग निकला। पुलिसघटना स्थल पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।