लिट्टीपाड़ा : थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा – हिरणपुर मुख्य सड़क नावाडीह के समीप शनिवार अहले सुबह एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचलकर फरार हो गये। जानकारी के अनुसार शौच के लिए नदी जा रहे अधेड़ व्यक्ति का अज्ञात वाहन के चपेट में आने मौत हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गोड्डा जिले के पत्थरगांवा थाना क्षेत्र के बड़गवा निवासी कारीगर मड़ैया 64 अपने रिस्तेदार के घर नावाडीह गांव के बिरजुलाल मड़ैया के घर आया था। शनिवार को सुबह वह शौच करने के लिए रिस्तेदार के घर से मुख्य सड़क से पैदल नदी जा रहा था कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार कर फरार हो गया।जिससे कारीगर मड़ैया बुरी तरह घायल हो गया।स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दिया गया।सूचना मिलते ही एएसआई पप्पू चैधरी दलबल के साथ मौके पर घटना स्थल पहुंच कर घायल व्यक्ति को स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से इलाज के लिए पाकुड़ ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वही घटना के बाद से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।