पत्थलगड़ा(चतरा)। आजसू के पत्थलगडा प्रखंड अध्यक्ष लेखराज टाइगर ने सोमवार को पद व पार्टी दोनो से इस्तीफा दे दिया। इस बाबत जारी पत्र में लेखराज टाइगर ने बताया है कि पार्टी का पत्थलगड़ा प्रखंड अध्यक्ष था और मैं अपने निजी कार्य में व्यस्त होने के कारण पार्टी में सक्रिय नहीं हो पा रहा था, जिसके कारण इस्तीफा दिया हूं। मुझे पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से किसी प्रकार की नाराजगी नहीं है। ज्ञात हो कि आजसू से पहले पूर्व में लेखराज बजरंग दल से जुड़े हुए थे। वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में आजसू के लिए लेखराज ने बेहतर कार्य किया, जिसका परिणाम रहा की प्रखंड में विगत चुनाओं से बेहतर पदर्शन रहा था। हालांकी इस बाबत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नही दी है।